{"_id":"5d0bb95e8ebc3e1ebd7ec031","slug":"15610494249-utter-kashi-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा के लिए मोटर साइकिल से यमुनोत्री धाम पहुंचे झबरेड़ा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा के लिए मोटर साइकिल से यमुनोत्री धाम पहुंचे झबरेड़ा विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट। केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा भाजपा की सरकार बनने की मनोकामना पूरी होने पर झबरेड़ा (हरिद्वार) विधायक देशराज कर्णवाल ने बाइक से चारधाम यात्रा शुरू की है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा करने के बाद बृहस्पतिवार को वह यमुनोत्री धाम पहुंचे। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद सोनकर भी यात्रा पर पहुंचे।
जानकीचट्टी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और तीर्थपुरोहितों ने सबका स्वागत किया। इस बीच पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि चारधाम यात्रा के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित व सुगम चारधाम यात्रा का संदेश भी दे रहे हैं। ताकि अधिकाधिक संख्या में यात्री चारधाम यात्रा पर आएं। उन्होंने बताया कि वह चारों धामों में प्रेस क्लब का गेस्ट हाउस बनाने का भी प्रयास कर रहे हैं। ताकि पत्रकारों के साथ ही तीर्थयात्रियों व ग्रामीणों को अपनी समस्याएं व सुझाव रखने का मंच मिल सके। इस मौके पर यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल, प्रदीप उपाध्याय, नवीन चौधरी, जितेंद्र कुमार, रोहित चोपड़ा, राहुल कश्यप, आदित्य कर्णवाल, रणवीर राणा, आशीष उनियाल और दशरथ चौहान आदि मौजूद रहे।