फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में हुई बैठक में की गई जिला योजना की समीक्षा

प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में हुई बैठक में की गई जिला योजना की समीक्षा

Thu, 20 Jun 2019 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में हुई बैठक में की गई जिला योजना की समीक्षा

विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला नियोजन समिति की बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न विकास योजनाओं में 46.32 करोड़ रुपये का बजट अवमुक्त किया गया। बैठक में शामिल प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि जिला योजना में जिला नियोजन समिति के सदस्यों द्वारा दी गई योजनाएं ही शामिल की जाएं। इसमें 70 प्रतिशत बजट अधूरे पड़े विकास कार्यों और तीस प्रतिशत नई योजनाओं पर खर्च किया जाए।

बुधवार को जिला सभागार में आयोजित जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री ने लोनिवि एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लंबित कार्यों के प्रस्ताव राज्य सेक्टर में भेजने को कहा। बैठक में गत वर्ष जिला योजना के तहत हुए कार्यों की समीक्षा भी की गई। इसमें लोनिवि और सिंचाई विभाग के पास लंबित बजट का खर्च करने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि उक्त कार्य पूरे करा लिए गए हैं, लेकिन भुगतान प्रणाली में दिक्कत आने के कारण बिलों का भुगतान नहीं हो पाया है। प्रभारी मंत्री ने कृषि एवं उद्यान विभाग को विकास खंडवार गांवों के क्लस्टर बनाकर कार्य करने को कहा। साथ ही इस किसानों की आय दोगुनी किए जा सकने वाली योजनाएं बनाने को कहा। बैठक में विधायक केदार सिंह रावत, गोपाल रावत एवं राजकुमार ने भी विकास योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मौके पर डीएम डा.आशीष चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश रमोला, सीडीओ प्रशांत आर्य, विरेंद्र पुरी समेत तमाम अधिकारी एवं जिला नियोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। जिला योजना की बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने ज्ञानसू स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। यहां उन्होंने बजट की कमी बताते हुए सभी प्रस्तावित योजनाओं को जिला योजना में शामिल करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed