फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ऑल इज वैल: गंगोत्री नेशनल पार्क में कल से शुरू होगी पर्यटकों की आवाजाही

ऑल इज वैल: गंगोत्री नेशनल पार्क में कल से शुरू होगी पर्यटकों की आवाजाही

Tue, 23 Apr 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
ऑल इज वैल: गंगोत्री नेशनल पार्क में कल से शुरू होगी पर्यटकों की आवाजाही
उत्तरकाशी। गोमुख-तपोवन का दीदार करने के लिए बेताब रोमांच के शौकीनों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने 25 अप्रैल से यहां ट्रेकर्स एवं पर्वतारोहियों की आवाजाही शुरू करने का निर्णय लिया है। हालांकि तीर्थयात्रियों व सामान्य पर्यटकों को सात मई को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद ही पार्क क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति मिल सकेगी।
विज्ञापन

बता दें कि गोमुख, तपोवन, नंदनवन आदि पर्यटन स्थलों के साथ ही दर्जनों हिमशिखरों और हिम तेंदुआ, भालू, भरल आदि तमाम दुर्लभ वन्य जीवों की मौजूदगी के चलते गंगोत्री नेशनल पार्क देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। पार्क के गेट हर साल 15 अप्रैल से 15 नवंबर तक खुले रहते हैं, लेकिन इस वर्ष उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी के कारण उत्पन्न जोखिमों को देखते हुए अभी तक पार्क क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। बीते 22 अप्रैल को ट्रेकिंग एजेंसियों और वन विभाग की संयुक्त टीम ने भोजवासा गोमुख तक पहुंचकर ट्रेक की रेकी की। उन्होंने छिटपुट दिक्कतों को छोड़कर गंगोत्री से गोमुख तक 18 किमी लंबे ट्रेक को पर्यटकों की आवाजाही के लिए सुरक्षित होने की रिपोर्ट दी है। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर पार्क प्रशासन ने आगामी 25 अप्रैल से पार्क क्षेत्र में ट्रेकिंग व माउंटेनियरिंग अभियानों को संचालित करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। हालांकि देवढांग, भांगलुवासा व कच्चा ढांग में हिमखंडों से ट्रेक का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होने और भोजवासा में भोजन आदि बुनियादी सुविधाएं नहीं होने के कारण आम पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों के पार्क में प्रवेश पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। आम पर्यटक सात मई को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद ही पार्क क्षेत्र में प्रवेश कर पाएंगे।
विज्ञापन



गंगोत्री-गोमुख ट्रेक पर छिटपुट दिक्कतों को छोड़ अब हालात सामान्य हो गए हैं। हालांकि भोजवासा में मौजूद जीएमवीएन के गेस्ट हाउस और अन्य आश्रमों में अभी भोजन आदि सुविधाएं शुरू नहीं हो सकी हैं, जिस कारण सामान्य पर्यटकों को कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयेंद्र राणा, अध्यक्ष, ट्रेकिंग व माउंटेनियरिंग एसोसिएशन।

कोट-------------
सर्वे टीम की रिपोर्ट के आधार पर गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट 25 अप्रैल से खोलने का निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी केवल पंजीकृत एजेंसियों के माध्यम से आने वाले ट्रेकर्स एवं पर्वतारोहियों को ही गोमुख, तपोवन आदि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने की अनुमति दी जाएगी, जबकि आम पर्यटकों को क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने पर सात मई से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
-एनवी शर्मा, उप निदेशक, गंगोत्री नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed