{"_id":"5cbf4055bdec221450547621","slug":"155603778617125-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"125 वाहनों का चालान, आठ सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
125 वाहनों का चालान, आठ सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी/बड़कोट। वाहन हादसों पर नियंत्रण के लिए पुलिस, प्रशासन एवं परिवहन विभाग की ओर से निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 125 वाहनों का चालान करने के साथ ही आठ वाहन सीज किए गए।
यात्रा सीजन में सड़क हादसों में इजाफे को देखते हुए पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इस क्रम में सोमवार को एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा ने यमुना घाटी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 60 वाहनों का चालान किया, जबकि बगैर दस्तावेजों के संचालित हो रहे छह वाहनों को सीज भी किया। इधर जिला मुख्यालय पर पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह पंवार एवं एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ओवरलोड, तेज गति, बिना हेलमेट आदि यातायात नियमों के उल्लंघन पर 65 वाहनों के चालान कर 7000 रुपये जुर्माना वसूला गया, जबकि दो वाहन सीज किए गए।