फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों को शीघ्र दिलाई जाएगी सरकारी मदद - विधायक

अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों को शीघ्र दिलाई जाएगी सरकारी मदद - विधायक

Wed, 17 Apr 2019 09:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों को शीघ्र दिलाई जाएगी सरकारी मदद - विधायक
बड़कोट(उत्तरकाशी)। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने बीते सोमवार को बड़कोट में हुए अग्निकांड के प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें सरकारी मदद का भरोसा दिलाया। बीते सोमवार को बड़कोट नगर में हुए अग्निकांड में सात दुकान मय सामान के जलकर राख हो गई थीं। बुधवार को यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत बड़कोट पहुंचे। यहां उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात की। हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ितों को शीघ्र सरकारी मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता खत्म होने पर वे सीएम से मिलकर व्यापारियों को मदद दिलाएंगे। इस मौके पर मनमोहन चौहान, रविंद्र रावत, कमलेश रावत, राजाराम, सोनू, गंभीर सिंह, मदन आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़कोट(उत्तरकाशी)। पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत ने अग्निकांड के दौरान दमकल वाहनों में पानी भरने की समस्या का संज्ञान लेकर मुख्य लाइन में इसके लिए प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए। बड़कोट की नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत ने नगर में दमकल वाहनों में पानी भरने की समस्या को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लिया है। सोमवार को हुए अग्निकांड के दौरान दमकल वाहनों को 3-4 किमी दूर कृष्णा खड्ड और बड़कोट खड्ड से पानी ढोना पड़ा था। जिससे आग बुझाने में विलंब होने से क्षति का दायरा बढ़ा। पालिकाध्यक्ष ने बुधवार को पुलिस, फायर सर्विस, राजस्व एवं जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर फिलहाल बस अड्डे के पास एवं दोबाटा में पानी की मुख्य लाइन में वॉल्व लगाकर यहां से दमकल वाहनों में पानी भरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही डीएम से मुलाकात कर नगर में फायर सर्विस के लिए अलग लाइन बिछवाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर एसआई लोकेंद्र बहुगुणा, रजनीश सैनी, सूरत सिंह चौहान, देवराज तोमर, तहसीलदार विरेंद्र रावत, हिम्मत सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed