फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मौसम ने ली करवट, यमुनोत्री क्षेत्र में हुई बारिश

मौसम ने ली करवट, यमुनोत्री क्षेत्र में हुई बारिश

Fri, 12 Apr 2019 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट, यमुनोत्री क्षेत्र में हुई बारिश
बड़कोट।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से खिली धूप के साथ खुशगवार बने मौसम ने शुक्रवार शाम को करवट ली। दोपहर बाद जिले के आसमान में बादल छाने के साथ ही यमुनोत्री धाम सहित खरसाली, जानकीचट्टी, फूलचट्टी आदि क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक रिमझिम बारिश हुई। जबकि यमुनोत्री धाम क्षेत्र में कालिंदी पर्वत आदि ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी भी हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पल-पल बदलते मौसम के कारण यमुनोत्री धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। जिस पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल, सचिव कृतेश्वर उनियाल, प्रवक्ता बागेश्वर उनियाल आदि पुरोहितों ने चिंता जाहिर की है। इधर जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री धाम, उपला टकनौर आदि क्षेत्रों में भी दोपहर बाद बादल तो छाए, लेकिन देर शाम तक इन क्षेत्रों में कहीं भी बारिश नहीं हुई। हालांकि सेब के फ्लावरिंग सीजन के दौरान मौसम खराब होने से सेब किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। क्षेत्र के मोहन सिंह राणा, महेश पंवार आदि काश्तकारों ने कहा कि फ्लावरिंग सीजन में बारिश और ओलावृष्टि से सेब की फसल प्रभावित होने का खतरा है।।। खबर दिनेश रावत।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed