{"_id":"5caa271fbdec2213fe5d39de","slug":"155465508420-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मई को खुलेंगे मां अन्नपूर्णा मंदिर डोडीताल के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मई को खुलेंगे मां अन्नपूर्णा मंदिर डोडीताल के कपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। भगवान गणेश की जन्मस्थली डोडीताल स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट आगामी तीन मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को मुहूर्त निकालकर तिथि की घोषणा की।
रविवार को संगमचट्टी में मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें मंदिर के मुख्य पुजारी डा. राधेश्याम शास्त्री ने पंचाग की गणना के अनुसार 20 गते बैशाख का शुभ मुहूर्त निकाला। उन्होंने इस शुभ मुहूर्त पर 3 मई को प्रात: 9.15 बजे मंदिर के कपाट खोलने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पहले 22 अप्रैल को मंदिर के कपाट खोलने का निर्णय लिया गया था, लेकिन डोडीताल क्षेत्र में भारी बर्फ जमा होने के कारण तिथि में परिवर्तन किया गया है। समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि कपाटोद्घाटन समारोह मेें केलसू क्षेत्र के सभी गांवों की देव डोलियों के साथ ही ग्रामीण व जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर 14 अप्रैल को दोबारा बैठक की जाएगी। इस मौके पर समिति के सचिव बिजेंद्र रावत, मीडिया प्रभारी संजय पंवार, बलदेव राणा, बिरेंद्र नेगी, अर्जुन राणा, अनिल रावत, राजेंद्र पंवार, देवेंद्र रावत, विनोद आदि मौजूद रहे।