फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सालों के इंतजार के बाद स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाया नौगांव बाजार

सालों के इंतजार के बाद स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाया नौगांव बाजार

Sun, 24 Mar 2019 08:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
सालों के इंतजार के बाद स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाया नौगांव बाजार
नौगांव। लंबे समय से उठाई जा रही मांग के बाद आखिरकार नगर पंचायत प्रशासन ने नौगांव बाजार क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगा दी हैं। पंचायत प्रशासन ने केसारी खड्ड से सौली क्षेत्र तक करीब सौ स्ट्रीट लाइट लगाई हैं, जबकि बाकी अन्य क्षेत्रों में भी स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल ने कहा कि पूर्व में नगर में अंधेरा होते ही असामाजिक तत्वों, जंगली जानवरों, वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का डर बढ़ जाता था। स्थानीय लोग प्रशासन से स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने पंचायत प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए नगर की अन्य समस्याओं का निस्तारण करने की भी मांग की। उधर नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा ने कहा कि व्यापारियों व स्थानीय लोगों की मांग पर शहर में एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। जल्द ही अन्य क्षेत्रों में भी लाइट लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रशासन तय रणनीति के तहत नगर में विकास कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed