{"_id":"5c97a224bdec22146b5ebff2","slug":"155344140112-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। पौंटी पुल के निकट यमुना नदी से हो रहे अवैध खनन से नगर के वार्ड नंबर छह की आबाद बस्ती के साथ ही बड़कोट-तिलाड़ी मोटर मार्ग पर खतरा मंडराने लगा है। क्षेत्र के लोगों ने पालिका एवं प्रशासन को पत्र भेजकर खनन पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने खनन बंद कर यहां सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
वार्ड नंबर छह निवासी शिवराज, त्रेपन सिंह, रणवीर ने बताया कि पौंटी पुल के निकट यमुना नदी के किनारे लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा है। मानसून सीजन में यमुना नदी में पानी बढ़ने पर यह कटाव बढ़ने से ऊपरी हिस्से में आबाद बस्ती पर खतरा मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की आंखों के सामने अवैध खनन होने से राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। उन्होंने इस संबंध में पालिका एवं प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र अवैध खनन बंद कराने और तटवर्ती हिस्से में सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे।