फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   उतरकाशी क्रकिकेट लीग के फाइनल में पहुंची केसीजी गंगोरी की टीम

उतरकाशी क्रकिकेट लीग के फाइनल में पहुंची केसीजी गंगोरी की टीम

Fri, 22 Mar 2019 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
उतरकाशी क्रकिकेट लीग के फाइनल में पहुंची केसीजी गंगोरी की टीम

विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनेेरा स्टेडियम में चल रहा उत्तरकाशी क्रिकेट लीग टूर्नामेंट रोमांचक दौर में पहुंच गया है। शुक्रवार को खेले गए टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में केसीजी गंगोरी की टीम ने जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई। इस टीम का मुकाबला रविवार को टकनौर और यूसीए के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम के साथ होगा।

उत्तरकाशी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 25 फरवरी से मनेरा स्टेडियम में कराए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न हिस्सों से आईं 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शुक्रवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल केसीजी गंगोरी और अश्विनी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गंगोरी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 152 रन बनाए। गंगोरी की ओर से प्रवेश राणा ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अश्विनी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 114 रन पर ढेर हो गई। अश्विनी क्रिकेट क्लब से जसपाल चौहान ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। 37 रनों के अंतर से जीत दर्ज कर गंगोरी की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। सर्वाधिक 4 विकेट लेने वाले गंगोरी के आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एसोसिएशन के सचिव जावेद खान ने बताया कि टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल 24 मार्च को टकनौर एकादश और उत्तरांचल क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। 26 मार्च को फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। इस मौके पर अमरीकन पुरी, सुनील चौहान, सुनील मंद्रवाल, अजय भट्ट, दिनेश मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed