{"_id":"5c644019bdec225fe96d740d","slug":"15500739899-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने किया नाकुरी में ग्राइंडिंग एवं पैकेजिंग यूनिट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने किया नाकुरी में ग्राइंडिंग एवं पैकेजिंग यूनिट का शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गढ़वाल कमिश्नर डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने नाकुरी में हंस फाउंडेशन और आजीविका के सहयोग से स्थापित ग्राइंडिंग एवं पैकेजिंग यूनिट का शुभारंभ किया।
डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि विश्वनाथ आजीविका स्वायत्त सहकारिता गेंवला बंदरकोट से जुड़े 16 गांवों के 30 स्वयं सहायता समूह तथा नागराजा आजीविका स्वायत्त सहकारिता से जुड़े 15 गांवों के 62 स्वयं सहायता समूहों को इससे जोड़ा गया है। यहां मसाला उद्योग शुरू कर किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एसएस रावत आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व गढ़वाल कमिश्नर ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित समारोह में जौंकाणी गांव के पवन सिंह को सर्वश्रेष्ठ पशुपालक के तौर पर किसान भूषण सम्मान एवं 25 हजार रुपये नकद पारितोषिक प्रदान किया। कृषि के लिए पोखरी गांव के गंगा सिंह नेगी, मत्स्य पालन के लिए बसूंगा के अजय रावत और पशुपालन में क्यार्क गांव के विपिन सिंह को कृषक पुरस्कार एवं दस-दस हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया।