{"_id":"5c5324edbdec227363550cef","slug":"15489529284-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री-यमुनोत्री सहित संपर्क मार्ग अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री-यमुनोत्री सहित संपर्क मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन
उत्तरकाशी। ताजा बर्फबारी के साथ ही गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे सहित करीब आधा दर्जन संपर्क मार्ग आंशिक रूप से अवरुद्ध हो गए हैं। बीआरओ, एनएच व लोनिवि के कर्मचारी मुस्तैदी के साथ अवरुद्ध मार्गों पर यातायात सुचारु करने में जुटे हुए हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी के चलते फिलहाल अधिकांश मार्गों पर यातायात जोखिम भरा बना हुआ है। इससे बर्फ की आगोश में कैद ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
बुधवार देर शाम से ही जनपद के 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे जिले के 100 से अधिक गांव बर्फ की आगोश में समाने के साथ ही यातायात आदि बुनियादी सुविधाएं प्रभावित होने लगी हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी से जानकीचट्टी तक यातायात ठप पड़ गया है, जबकि हाल ही में सुचारु किए गए गंगोत्री हाईवे पर सोनगाड़ से आगे मार्ग जोखिम भरा होने के कारण यातायात अवरुद्ध है। वहीं कमद-अयांरखाल, नैटवाड़-सेवा, मोरी-सांकरी, पासा-पैंसर सहित आधा दर्जन संपर्क मार्ग भी बर्फबारी के कारण बंद हो गए हैं। ऐसे में लगातार हो रही बर्फबारी को देखते हुए ऊंचाई वाले स्थानों पर मौजूद कई अन्य मोटर मार्गों के अवरुद्ध होने की आशंका बनी हुई है। हालांकि अभी तक विद्युत व दूरसंचार व्यवस्था सुचारु रहने से ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है, जबकि बीआरओ, एनएच व लोनिवि के कर्मचारी भी लगातार अवरुद्ध मार्गों को सुचारु करने में जुटे हैं। डीएम डा. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित लोगों तक जल्द सहायता मुहैया कराने के भी आदेश दिए।