Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, जिले में शीतलहर

जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, जिले में शीतलहर

Wed, 30 Jan 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, जिले में शीतलहर

विज्ञापन
उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर। पल-पल बदलता मौसम लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। दो दिन तक खिली धूप के साथ खुशगवार रहने के बाद बुधवार शाम से केदारनाथ, बदरीनाथ व गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इससे निचले इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं बर्फ की आगोश में कैद गांवों में रह रहे लोगों की मुसीबतें और बढ़ गईं हैं।

बुधवार को शाम से बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती व माणा घाटी में बर्फबारी हुई। उधर, दोपहर बाद केदारनाथ धाम में हल्की बर्फबारी शुरू हुई। केदारधाम में अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम माइनस 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरकाशी में बुधवार शाम करीब छह बजे से जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में हिमपात शुरू हो गया है। खरसाली निवासी रणवीर राणा ने बताया कि अभी तक फूलचट्टी से आगे सड़क बर्फ से अवरुद्ध पड़ी है। उधर, सुक्की, हर्षिल क्षेत्र में भी शाम से हिमपात शुरू हो गया है। समाचार लिखे जाने तक जनपद में यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। बारिश और बर्फबारी के चलते जनपद में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को जिला मुख्यालय समेत निचली घाटियों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री व न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि बर्फबारी वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed