Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ओम बधाणी और मीना राणा के नाम रही माघ मेला की सांस्कृतिक संध्या

ओम बधाणी और मीना राणा के नाम रही माघ मेला की सांस्कृतिक संध्या

Sun, 20 Jan 2019 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
ओम बधाणी और मीना राणा के नाम रही माघ मेला की सांस्कृतिक संध्या
उत्तरकाशी। पौराणिक माघ मेला ‘बाड़ाहाट कु थौलु’ में शनिवार की सांस्कृतिक संध्या लोक गायक ओम बधाणी और लोक गायिका मीना राणा के नाम रही। रविवार को भटवाड़ी के कलाकारों के साथ ही राजराजेश्वरी कला मंच व अरविंद चौहान एवं साथियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी माघ मेले में रंग जमाया।
विज्ञापन

शनिवार की रात को माघ मेला मंच पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक ओम बधाणी ने देव स्तुति के साथ ‘बास म्यूलडी बास, मेरा मैत की दिशा’, ‘जस्सी फुलसी कुंगली’, ‘ओ सुवा प्यारी सुवा’ आदि गीतों के माध्यम से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान उनके लोकप्रिय गीत ‘मामा रौणिया’ पर लोक कलाकार त्रेपन पंवार एवं जगेंद्र शाह ने टकनौर क्षेत्र के भेड़पालकों की परंपरागत वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर रंग जमा दिया। लोकगायिका मीना राणा के ‘ओ साहिबा’, ‘लौंडा चंदना’, ‘टिरी की राणी’ आदि गीतों पर भी दर्शक खूब झूमे। इस अवसर पर रवि गुसाईं, शिवम नौटियाल आदि ने गीत प्रस्तुतियों और हास्य कलाकार शिवनारायण नौटियाल उर्फ चंकी भाई ने हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, जिला पंचायत सदस्य विमला नौटियाल, नौगांव की ब्लाक प्रमुख रचना बहुगुणा, अरुण फारसी, संजय डोगरा, सुमंत पंवार आदि मौजूद रहे। रविवार को मेला मंच पर विकासखंड भटवाड़ी के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। कवाटा दशगी के राजराजेश्वरी कला मंच के शूरवीर सिंह चौहान एवं साथियों की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। शाम को लोक कलाकार अरविंद चौहान एवं साथियों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी का दिन होने से मेले में उमड़ी भीड़
उत्तरकाशी। अवकाश के चलते रविवार को माघ मेले में मेलार्थियों की हुजूम उमड़ पड़ा। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग मेले में पहुंचे। मेला परिसर में भारी भीड़ के कारण मैदान से उठती धूल परेशानी का कारण बनी, जिसके चलते मेले में धूल से बचने के लिए बेचे जा रहे मास्क की जमकर बिक्री हुई। मेला ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी मास्क लगाकर ड्यूटी देनी पड़ रही है।


जेबकतरे और उठाइगीरे भी हुए सक्रिय
उत्तरकाशी। माघ मेले में उमड़ रही भारी भीड़ के कारण जेबकतरे और उठाईगीरे भी चांदी काट रहे हैं। मेला घूमने आए कई लोगों ने पुलिस में अपने पर्स एवं अन्य सामान चोरी होने की शिकायत की। यहां तक कि मुख्य बाजार में भी सुरेंद्र सिंह गंगाड़ी समेत कई दुकानों चोरी की शिकायत की है। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि जनसुरक्षा के साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए मेला परिसर एवं मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस के जवान सादी वर्दी में भी ड्यूटी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के पर्स, मोबाइल फोन और दुकानों से सामान और पैसे उठाते हुए सात लोगों को दबोचा गया है। इनमें से कुछ बच्चे स्थानीय हैं और कुछ ऋषिकेश के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed