फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पेयजल किल्लत से परेशान करड़ा के ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

पेयजल किल्लत से परेशान करड़ा के ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

Fri, 28 Dec 2018 09:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
पेयजल किल्लत से परेशान करड़ा के ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
पुरोला। करड़ा गांव में पेयजल किल्लत के चलते ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीस साल पुरानी योजना के स्रोत पर पानी कम होने के कारण यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन

करड़ा गांव के धीरपाल रावत ने बताया कि तीस साल पहले जल संस्थान द्वारा धड़ोली से करड़ा गांव के लिए तीन किमी लंबी पेयजल योजना का निर्माण कराया गया था। तब गांव में परिवार कम संख्या में थे और स्रोत का पानी पर्याप्त था। बीते साल में इस स्रोत पर वाटर डिस्चार्ज कम होता जा रहा है, जबकि गांव की आबादी तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में गांव में 70 परिवार निवास करते हैं, जिनकी प्यास बुझाने में पुरानी पेयजल योजना नाकाम साबित हो रही है। ग्रामीण लंबे समय से गांव के लिए नई पेयजल योजना बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी सुनवाई करने को राजी नहीं। अब ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई करने व गांव की पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed