फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   तबादले निरस्त करने की मांग पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने शुरू किया धरना

तबादले निरस्त करने की मांग पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने शुरू किया धरना

Fri, 28 Dec 2018 09:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
तबादले निरस्त करने की मांग पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने शुरू किया धरना
उत्तरकाशी। स्थानांतरण अधिनियम के तहत किए गए तबादले शासन के निर्देश के बावजूद निरस्त नहीं किए जाने से गुस्साए शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने शुक्रवार से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में बेमियादी धरना आंदोलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि स्थानांतरण अधिनियम के तहत जिले में शिक्षा विभाग के आठ चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को अनिवार्य स्थानांतरण की परिधि में बताते हुए उनके तबादले किए गए। इस संबंध में संगठन द्वारा शासन स्तर पर पैरवी किए जाने पर शासन ने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को अनिवार्य स्थानांतरण से मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग में भी देहरादून में हुए तबादले निरस्त किए जा चुके। प्रदर्शनकारियों में भगवती प्रसाद खंडूड़ी, नरेंद्र रावत, शंकर प्रसाद भट्ट, सुरेंद्र चौहान, मस्तराम सकलानी, देवी प्रसाद चमोली, जगमोहन बिष्ट, नौमी देवी, सोबती बुटोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed