{"_id":"5bd1eec4bdec22694e6b72e6","slug":"154048476810-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय विद्यालय में खस्ताहाल पड़ी पेयजल आपूर्ति से बढ़ी छात्राओं की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय विद्यालय में खस्ताहाल पड़ी पेयजल आपूर्ति से बढ़ी छात्राओं की मुसीबत
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं, जिसका खामियाजा यहां पढ़ रही छात्राओं और कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि पानी की मोटर जलने से विद्यालय में बीते एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है।
क्षेत्र के भजन सिंह, बिरेंद्र पंवार, चंदन पंवार, वीरपाल रावत आदि ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जूनियर कक्षाओं की 50 छात्राओं के रहने व खाने की व्यवस्था है, लेकिन विद्यालय में माध्यमिक कक्षाओं समेत कुल 90 छात्राएं निवास कर रही हैं। ऐसे में पेयजल आपूर्ति ठप होने से छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एसडीएम व विभागीय अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे अभिभावकों में रोष है। एसडीएम डुंडा सौरभ असवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द ही छात्रावास में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने का भरोसा दिलाया।