फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   भाजपा और कांग्रेस के बागी बिगाड़ सकते हैं अधिकृत प्रत्याशियों का चुनावी गणित

भाजपा और कांग्रेस के बागी बिगाड़ सकते हैं अधिकृत प्रत्याशियों का चुनावी गणित

Wed, 24 Oct 2018 10:34 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस के बागी बिगाड़ सकते हैं अधिकृत प्रत्याशियों का चुनावी गणित

विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर बागी प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराए जाने से भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का चुनावी गणित गड़बड़ाने के आसार बन रहे हैं।
नगर पालिका बाड़ाहाट में अध्यक्ष पद पर सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से हरीश सेमवाल को प्रत्याशी बनाए जाने पर जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिष्ट ने बगावत कर निर्दलीय नामांकन कराया। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा से बागी हुए चार धाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल ने प्रदेश स्तर पर उत्तराखंड जनता मोर्चा का गठन कर यहां महेश पंवार को चुनाव मैदान में उतारा है। महेश पंवार भी पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। चिन्यालीसौड़ पालिका में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरी कुसुमलता रावत ने भी भाजपा के टिकट के लिए आवेदन किया था। यहां भाजपा ने जयनी बिष्ट को पार्टी प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

उधर नगर पालिका बड़कोट में तो कांग्रेस ने आखिरी समय पर भाजपा की टिकट की दावेदार अनुपमा रावत को अपने खेमे में मिलाकर कांग्रेस प्रत्याशी बना डाला। जबकि यहां भाजपा से बागी होकर कृष्णा राणा एवं अनीता चौहान भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतर चुकी हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी जशोदा राणा का नामांकन रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसा हुआ तो यहां मुकाबला कांग्रेस और निर्दलीय के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed