{"_id":"5bb8df67867a556813312c49","slug":"15388424486-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
नौगांव। बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों ने यमुनोत्री हाईवे पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने डबल इंजन की सरकार पर जनसमस्याओं का निस्तारण करने में पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाया।
कांग्रेस कार्यकर्ता नौगांव में एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन आने का वादा करके जनता से वोट हासिल किए थे, लेकिन डबल इंजन की सरकार विकास करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। आम जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, दूरसंचार आदि बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बदहाल है। किसानों की आय दोगुना करने के वायदे के बावजूद किसान फसल बर्बाद होने पर भूखमरी की कगार पर है, लेकिन सरकार न तो किसानों को मुआवजा दे रही है और न ही कृषि ऋण माफ कर रही है। उन्होंने सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर राम प्रसाद, आशीष रावत, कुलदीप चौहान, अजय रावत, राजेश रावत, रमेश इंदवाण, मोहन सिल्वाल, दीवान असवाल, दया चंद, शांति लाल आदि मौजूद रहे।