{"_id":"5ba51f6c867a557ea65a573c","slug":"153754812116-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगने पर आंदोलन करेंगे कांडी गांव के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांस मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगने पर आंदोलन करेंगे कांडी गांव के ग्रामीण
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। बनचौरा क्षेत्र के कांडी गांव में अवैध शराब और मांस की ब्रिक्री पर प्रशासन की ओर से प्रतिबंध नहीं लगाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
बनचौरा क्षेत्र के कांडी गांव में मांस और मदिरा की बिक्री के विरोध में ग्राम पंचायत की ओर से 12 अगस्त को खुली पंचायत की गई थी। ग्राम प्रधान सौणी देवी और अन्य ग्रामीणों ने शराब व मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लेते हुए प्रशासन से कार्रवाई करने की अपील की थी। एक माह से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। भागीरथी लाल, चंदन सिंह, ज्ञान सिंह आदि लोगों ने कहा कि पंचायत के फैसले के बावजूद कुछ असामाजिक तत्व खुलेआम शराब और मांस बेच रहे हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने कहा अगर जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर मांस और मदिरा की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।