फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पॉलिथीन टैंक से होगी सिंचाई की समस्या दूर

पॉलिथीन टैंक से होगी सिंचाई की समस्या दूर

Thu, 20 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन टैंक से होगी सिंचाई की समस्या दूर

विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। वर्षा जल संग्रहण कर इसका उपयोग खेती बागवानी में करके किसानों को सिंचाई समस्या से निजात दिलाई जा सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ ने वर्षा जल संग्रहण की सस्ती तकनीक का प्रदर्शन कर किसानों को इसे अपनाने की सलाह दी है। केंद्र के वैज्ञानिकों ने महज 50 हजार रुपये लागत में एक लाख लीटर क्षमता का वर्षा जल संचयन पॉलिथीन टैंक तैयार किया है।
कृषि विज्ञान केंद्र के चिन्यालीसौड़ फार्म में एक लाख लीटर क्षमता का वर्षा जल संचयन पॉलिथीन टैंक का निर्माण कराया गया है। यहां कार्यालय की महज दो सौ वर्ग मीटर छत से बारिश के पानी को पाइप द्वारा टेप किया गया है। इसे स्टोर करने के लिए महज 50 हजार रुपये लागत से एक लाख लीटर क्षमता का पॉलिथीन टैंक तैयार किया गया है। इसके लिए 12 मीटर लंबा, 8 मीटर चौड़ा और डेढ़ मीटर गहरा गड्ढा खोदकर इसमें 200 जीएसएम की सिलपॉलिन पॉलिथीन बिछाकर इसे गोल पत्थरों से ढका गया है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. पंकज नौटियाल ने बताया कि टैंक को कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के वैज्ञानिकों ने डिजाइन किया है। एक लाख लीटर पानी के टैंक से आसानी से 20 नाली जमीन की सिंचाई की जा सकती है। फिलहाल चिन्यालीसौड़ में एक प्रदर्शन टैंक के साथ ही भड़कोट एवं डुंडा गांव में इसका सफल प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed