फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ग्रामीणों ने की वन क्षेत्राधिकारी सांकरी का तबादला करने की मांग

ग्रामीणों ने की वन क्षेत्राधिकारी सांकरी का तबादला करने की मांग

Mon, 03 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की वन क्षेत्राधिकारी सांकरी का तबादला करने की मांग
पुरोला। गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के चार गांवों के जनप्रतिनिधियों ने वन क्षेत्राधिकारी सांकरी पर ग्रामीणों की अनदेखी व मनमानी का आरोप लगाया है। जनप्रतिनिधियों ने वन मंत्री को पत्र भेजकर वन क्षेत्राधिकारी का तबादला कराने की मांग की है, जिस पर वनमंत्री ने प्रमुख वन संरक्षक को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पार्क क्षेत्र के ओसला, पंवाड़ी, गंगाड़ एवं ढाटमीर के ग्रामीणों ने यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के माध्यम से वन मंत्री को ज्ञापन भेजा है, जिसमें उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी सांकरी पर क्षेत्र की अनदेखी व मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्राधिकारी द्वारा आज तक किसी भी गांव का भ्रमण नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारी की लापरवाही के चलते सांकरी-तालुका मोटर मार्ग व तालुका-हरकीदून पैदल मार्ग मानसून सीजन में लंबे समय तक अवरुद्ध रहे। ज्ञापन देने वालों में सुशीला देवी, सुरमा देवी, खजान लाल, धौली देवी, हरी सिंह, मीमा देवी, वरदान सिंह, किताब सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed