फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   कांग्रेस ने किया पृथक यमुनोत्री जिला बनाने की मांग का समर्थन

कांग्रेस ने किया पृथक यमुनोत्री जिला बनाने की मांग का समर्थन

Sun, 02 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने  किया पृथक यमुनोत्री जिला बनाने की मांग का समर्थन
बड़कोट/पुरोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों ने अलग जिले की मांग को लेकर तहसील पर ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होेंने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उधर, रवाईं को अलग जनपद एवं पुरोला को जिला मुख्यालय बनाने की मांग पर बीते 31 जुलाई से चल रहा धरना आंदोलन रविवार को 34वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

तहसील परिसर में हुई सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से दूर होने के कारण रवाईं घाटी का आज तक विकास नहीं हो पाया है। ऐसे में अगर पृथक जिला बनाया जाए, तो लोगों को सुविधा होने के साथ ही विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी। पुरोला विधायक राजकुमार ने कहा कि इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी जनता को हरसंभव सहयोग देगी। इसके तहत आगामी 18 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में भी इस मुद्दे को उठाकर ठोस कार्रवाई की मांग की जाएगी। विगत 15 अगस्त से अनशन पर बैठे अव्वल चंद कुमाई ने कहा कि वर्ष 2011 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने ही जिला बनाने की घोषणा की थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार अपनी ही घोषणा से पलट रही है। प्रदर्शनकारियों में संजय डोभाल, राजेंद्र राणा, सकलचंद रावत, अतोल रावत, रचना बहुगुणा, अजबीन पंवार, जोगेंद्र सिंह, भरत सिंह, रणवीर रावत, सुरेंद्र पुजारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed