{"_id":"5b8c12ed42c79217f35dad1b","slug":"153590652713-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबरा गदेरे पर पुलिया नहीं होने से जोखिम के साथ आवाजाही करने को मजबूर हैं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबरा गदेरे पर पुलिया नहीं होने से जोखिम के साथ आवाजाही करने को मजबूर हैं ग्रामीण
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। संगमचट्टी-डोडीताल ट्रैक पर बेबरा में गदेरे पर बनी पुलिया बीते माह ध्वस्त होने के बाद से ग्रामीण यहां जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। रविवार को जन्माष्टमी और छानियों से ग्रामीणों की सकुशल वापसी के लिए आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के लिए नाग देवता की अगुवाई में की गई धार्मिक यात्रा को जोखिम भरे रास्तों से डोडीताल पहुंचना पड़ा। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र डोडीताल पैदल ट्रैक दुरुस्त कराने व पुलिया निर्माण की मांग की है।
रविवार को जन्माष्टमी की पूजा तथा मांझी में छानियों से ग्रामीणों की सकुशल वापसी के लिए आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अगोड़ा, ढासड़ा एवं दंदालका के नागदेवता की डोली की अगुवाई में धार्मिक यात्रा डोडीताल गई। इस दौरान बेबरा में पुलिया नहीं होने के कारण देवता की डोली को उफनते गदेरे से भारी जोखिम के बीच पार कराना पड़ा। देवता की धार्मिक यात्रा में शामिल अगोड़ा के प्रधान चंद्रलाल, सुमन पंवार, जयेंद्र रावत, शरत सिंह, सुरेश, देवेंद्र सिंह, शिवराम पंवार, राजेश पंवार, दीवान सिंह आदि ग्रामीणों ने प्रशासन एवं वन विभाग से शीघ्र डोडीताल का रास्ता दुरुस्त कराने व पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। डोली यात्रा मंगलवार को लौटेगी।