{"_id":"5b8c12e942c79210bb58b975","slug":"15359065245-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय के विकास के लिए किया गया पूर्व छात्र परिषद का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय के विकास के लिए किया गया पूर्व छात्र परिषद का गठन
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। राजकीय महाविद्यालय की स्थापना के 50 वर्ष पूरा होने पर शिक्षकों व पूर्व छात्रों की बैठक महाविद्यालय सभागार में हुई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्रों से महाविद्यालय के विकास एवं अध्ययनरत छात्रों का मार्गदर्शन करने की अपील की गई। इस अवसर पर पूर्व छात्र परिषद का गठन भी किया गया।
रविवार को महाविद्यालय सभागार में आयोजित बैठक में प्राचार्य डा. सुरेश ममगाईं ने बताया कि वर्ष 1969 में महाविद्यालय की स्थापना जनपद के युवाओं को बेहतर उच्च शिक्षा देने के उद्देश्य से की गई थी। परिणाम स्वरूप महाविद्यालय से पढ़े अधिकांश छात्र आज राजनीति, सरकारी सेवाओं, प्राइवेट सेक्टर आदि कार्य क्षेत्रों में सफलता को चूम रहे हैं। महाविद्यालय के पूर्व छात्रों को एकजुट करने के लिए पूर्व छात्र परिषद का गठन किया गया, जिसमें प्राचार्य डा. सुरेश ममगाईं को संरक्षक, बचन सिंह राणा को अध्यक्ष, राघवेंद्र उनियाल को उपाध्यक्ष, डा. एमपीएस परमार को सचिव, जगत सिंह रावत को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त शिवरतन रावत, डा. अनिल नौटियाल, सुमेरा प्रजापति, कृष्णा बिजल्वाण व रजनी चौहान को सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र बत्रा, गुलाब सिंह महर, कृष्णानंद बिजल्वाण, शांति परमार, दिनेश बर्थवाल, वीरेंद्र बत्रा, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।