फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मूसलाधार बारिश में भूस्खलन से अवरुद्ध हुए यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे

मूसलाधार बारिश में भूस्खलन से अवरुद्ध हुए यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे

Sun, 02 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश में भूस्खलन से अवरुद्ध हुए यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे
उत्तरकाशी/बड़कोट। भारी बारिश के बाद जगह-जगह हुए भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे सहित कई लिंक मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। ओजरी डबरकोट में भूस्खलन होने के कारण तीर्थयात्रियों व ग्रामीणों को तिर्खली-कुंसाला पैदल मार्ग से आवाजाही करनी पड़ रही है। गंगोत्री हाईवे के नेताला क्षेत्र में भारी मलबा और दलदल होने के कारण एक वाहन फंस गया है। हालांकि उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। गंगोत्री हाईवे पर देर शाम आवाजाही सुचारु हो पाई। वहीं वरुणावत में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इंदिरा कालोनी को खाली करा दिया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद ओजरी डबरकोट में हुए भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे दोपहर करीब दो बजे बाधित हो गया, जिससे यमुनोत्री धाम से लौट रहे करीब 200 तीर्थयात्री जानकीचट्टी की तरफ अपने वाहनों के साथ फंस गए हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों व ग्रामीणों को तिर्खली-कुंसाला वैकल्पिक पैदल मार्ग से आवाजाही कराई जा रही है। वहीं पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डर पत्थर के कारण एनएच कर्मचारियों को हाईवे खोलने में दिक्कत आ रही है। उधर, नेताला क्षेत्र में भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे शाम करीब साढ़े पांच बजे अवरुद्ध हो गया था, जो देर शाम खुल पाया। इस बीच एक कार मलबे में फंस गई। लोगों ने इसमें सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाला। वहीं वरुणावत पर्वत के तांबाखानी क्षेत्र से दोबारा भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है, जिसके तहत वरुणावत की तलहटी में खतरे की जद में आई इंदिरा कालोनी को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। प्रभावित हिस्से में गंगोत्री हाईवे पर पुलिस की निगरानी में वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed