{"_id":"5b8978c042c792465e1e9eb0","slug":"153573598620compat-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजवासा गोमुख क्षेत्र से लापता महिला का नहीं लगा कोई सुराग-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजवासा गोमुख क्षेत्र से लापता महिला का नहीं लगा कोई सुराग-compat
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भोजवासा गोमुख क्षेत्र से लापता जयपुर (राजस्थान) की एक महिला का सात दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। महिला संत मोरारी बापू की कथा सुनने गंगोत्री धाम पहुंची थी। महिला का पर्स, कपड़े, मोबाइल फोन आदि सामान गोमुख के पास गंगा भागीरथी के किनारे से बरामद होने से उसके नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस, एसडीआरएफ एवं गंगोत्री नेशनल पार्क की टीम महिला की खोजबीन में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर (राजस्थान) निवासी रुकमणी खत्री (56) पुत्री प्रकाश चंद बीते हफ्ते संत मोरारी बापू की कथा सुनने के लिए गंगोत्री धाम आई थी। इस दौरान 24 अगस्त को वह गोमुख की ओर गई थी। इस महिला के उसी दिन दोपहर करीब बारह बजे भोजवासा पहुंचने की पुष्टि हुई, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंजर प्रताप पंवार ने बताया कि उक्त महिला के वापस नहीं लौटने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। बीते 28 अगस्त को उक्त महिला का पर्स, कपड़े, बैग, मोबाइल आदि सामान गोमुख के पास गंगा भागीरथी के किनारे से बरामद हुए। इसके माध्यम से पुलिस ने महिला के परिजनों को इसकी सूचना दी। महिला का पुत्र अक्षय खत्री और भाई शुक्रवार को गंगोत्री धाम पहुंच गए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम गंगोत्री से भोजवासा गोमुख क्षेत्र में महिला की खोजबीन में जुटी हुई है।