{"_id":"5b4394444f1c1b0c278b55c4","slug":"153115552315-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने हटाई अपने वाहन के आगे लगी नेम प्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने हटाई अपने वाहन के आगे लगी नेम प्लेट
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद जिला प्रशासन ने सरकारी एवं गैर सरकारी वाहनों से नेम प्लेट और स्टीकर हटाने का अभियान चलाया।
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में डीएम डा. आशीष चौहान ने सबसे पहले अपने वाहन के आगे लगी पद नाम की प्लेट हटाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वाहनों पर लगी नेम प्लेट और स्टीकर हटाए गए। इस दौरान डीएम ने कहा कि एंबुलेंस आदि आपात सेवा के वाहनों को छोड़कर किसी भी सरकारी एवं गैर सरकारी वाहन पर नेम प्लेट या स्टीकर लगाना गैर कानूनी है। उन्होंने सभी लोगों से स्वयं ही अपने वाहनों पर आर्मी, पुलिस, प्रेस, डाक्टर, कोर्ट आदि पद नाम वाले स्टीकर एवं प्लेट हटाने की अपील की। उन्होंने पुलिस विभाग को आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी आदेश दिए। इस मौके पर एसडीएम देवेंद्र नेगी, ओसी कलक्ट्रेट अनुराग आर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी वीरेंद्र पुरी आदि मौजूद रहे।