{"_id":"5b4394254f1c1b0b278b56ce","slug":"15311554918-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोकलैंड मशीन पलटने से चार घंटे अवरुद्ध रहा यमुनोत्री हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोकलैंड मशीन पलटने से चार घंटे अवरुद्ध रहा यमुनोत्री हाईवे
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट। सिल्क्यारा बैंड के निकट सड़क चौड़ीकरण में लगी पोकलैंड मशीन पलटने से यमुनोत्री हाईवे पर करीब चार घंटे तक यातायात ठप रहा। क्रेन की मदद से इसे हटाकर यातायात बहाल किया गया।
आजकल सिल्क्यारा बैंड के पास ऑल वेदर रोड के तहत सड़क चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। सोमवार सुबह करीब सात बजे यहां काम कर रही एक पोकलैंड मशीन का संतुलन बिगड़ने के कारण वह पलटकर यमुनोत्री हाईवे पर गिर गई। हादसे में किसी को चोट तो नहीं नहीं, लेकिन यातायात बाधित हो गया। मौके पर मौजूद यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे क्रेन की मदद से मशीन को हटाकर यातायात बहाल किया जा सका। चार घंटे तक जाम लगे रहने के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।