{"_id":"5b43941e4f1c1b97468b56d6","slug":"15311554853-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। राइंका बनचौरा में बिष्ट-दशगी-हातड़ पट्टी संघर्ष समिति की ओर से युवा सम्मान समारोह को आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत एवं पूर्व काबीना मंत्री धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाएं मौजूद हैं। इस मौके पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 18वां स्थान पाने वाले हिमांशु महर व 25वें स्थान पर रही सरिता भारती को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर लोक गायक अर्जुन सेमल्याट ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद लोक गायक रामकौशल ने कई गीतों की प्रस्तुति दी। लोक गायक शूरवीर चौहान, रमेश शाह आदि ने भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विनोद बडोनी, संस्थापक अजय कुमार, गणेश नौटियाल, दौलत कुंवर, लक्ष्मण भंडारी, हर्ष अग्निहोत्री, आरती राणा, बबीता शाह, बाबूराम बौद्ध, धनी नाथ, मनोज सिलवाल आदि मौजूद रहे।