{"_id":"5b4248464f1c1b92468b54f0","slug":"153107053218-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीसौड़ पुल को पुरानी जोगत रोड से जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीसौड़ पुल को पुरानी जोगत रोड से जोड़ने की मांग
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। निर्माण के अंतिम चरण में पहुंचे देवीसौड़ पुल को चिन्यालीसौड़ की ओर पुराने जोगत मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग जोर पकड़ने लगी है। व्यापारियों ने बैठक कर पुरानी सड़क को पुल से नहीं जोड़ने की स्थिति में आंदोलन का निर्णय लिया है।
टिहरी बांध झील का जलस्तर बढ़ने पर दिचली गमरी क्षेत्र के 42 गांवों को जोड़ने वाला मोटर पुल झील में डूबने के साथ ही झील से हुए कटाव के कारण चिन्यालीसौड़-जोगत मोटर मार्ग का शुरूआती हिस्सा भी ध्वस्त हुआ था। शनिवार को नगर के व्यापारियों की बैठक व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र चंद रमोला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने पुरानी सड़क को पुल से नहीं जोड़ने पर रोष जताया। अब पुनर्वास विभाग द्वारा यहां करीब 65 करोड़ की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण भी कराया जा रहा है। व्यापारियों ने इस संबंध में सोमवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद नौटियाल, अनिल बिष्ट, ओमप्रकाश, सूरज, रणवीर रमोला, प्रमोद रावत आदि मौजूद रहे।