फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   संदिग्ध वाहन चैकिंग विवाद को लेकर डीएफओ ने तलब की रिपोर्ट

संदिग्ध वाहन चैकिंग विवाद को लेकर डीएफओ ने तलब की रिपोर्ट

Wed, 04 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध वाहन चैकिंग विवाद को लेकर डीएफओ ने तलब की रिपोर्ट
बड़कोट (उत्तरकाशी)। संदिग्ध वाहन की चेकिंग को लेकर वन कर्मियों एवं पुलिस के बीच हुए विवाद को लेकर अब अपर यमुना वन प्रभाग के डीएफओ ने भी रिपोर्ट तलब की है। उधर, मामले की जांच कर रहे पुलिस उपाधीक्षक ने विवाद में शामिल दो पुलिस व एक वनकर्मी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 26 जून की देर रात हनुमानचट्टी में एक संदिग्ध वाहन की चेकिंग को लेेकर वनकर्मियों और पुलिस के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बीच वाहन चालक फरार हो गया था। वन कर्मियों ने वाहन में तस्करी की सूचना मिलने और पुलिस की मिलीभगत से वाहन को भगा देने का आरोप लगाया था। एसपी ने मामले की जांच के आदेश देकर पुलिस उपाधीक्षक जीएल कोहली को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। मामले पर संज्ञान लेते हुए अपर यमुना वन प्रभाग के डीएफओ जेपी रतूड़ी ने यमुनोत्री के रेंजर से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरह वन कर्मियों को भी अपने क्षेत्र में संदिग्ध वाहन की जांच का अधिकार है। यदि उन्हें चेकिंग से रोका गया, तो यह गंभीर मामला है। भविष्य में इस तरह का विवाद न हो इसके लिए पुलिस के अधिकारियों के साथ वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, पुलिस उपाधीक्षक कोहली ने घटना के वक्त मौजूद दो पुलिसकर्मियों को मुख्यालय संबद्ध करने के बाद बुधवार को उनके बयान दर्ज किए। साथ ही एक वनकर्मी का बयान भी लिया गया। हनुमानचट्टी चौकी प्रभारी ओजरी डबरकोट भूस्खलन क्षेत्र में तैनात होने और वन दरोगा प्रशिक्षण में होने के कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए। फरार हुए संदिग्ध वाहन का पता लगाने के लिए स्यानाचट्टी चैक पोस्ट से रजिस्टर मंगाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed