{"_id":"5b3bae124f1c1b93288b4616","slug":"1530637842230-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईकल से 30वीं बार गंगा जल लेने पहुंचे भटिंडा के राजेंद्र गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईकल से 30वीं बार गंगा जल लेने पहुंचे भटिंडा के राजेंद्र गुप्ता
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चार धाम यात्रा के बीच एक बुजुर्ग (60) साइकिल पर भठिंडा से गंगोत्री धाम तक की यात्रा पर निकले हैं। 30 सालों से लगातार यह बुजुर्ग मां गंगा के उद्गम गोमुख से जल भरकर भटिंडा के शिव मंदिर में चढ़ाते हैं। वह 117 बार वैष्णो देवी और 15 बार अमरनाथ यात्रा भी कर चुके हैं।
भटिंडा निवासी राजेंद्र गुप्ता मंगलवार को उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने बताया कि 30 सालों से वह हर साल करीब 600 किमी की साइकिल यात्रा कर गंगा जल लेने गंगोत्री आते हैं। इस वर्ष गोमुख से जल भरकर वह 9 अगस्त को भटिंडा के पीपलवाला शिव मंदिर में चढ़ाएंगे। अभी तक वे करीब साढ़े पांच लाख किमी कि साइकिल यात्रा कर चुके हैं।