फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   एनसीसी के 24 सदस्यीय दल ने फतह किया माउंट सैफी-compat

एनसीसी के 24 सदस्यीय दल ने फतह किया माउंट सैफी-compat

Tue, 03 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी के 24 सदस्यीय दल ने फतह किया माउंट सैफी-compat

विज्ञापन
उत्तरकाशी। एनसीसी के अधिकारियों एवं कैडेटों के दल ने गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में 6167 मीटर ऊंचे माउंट सैफी पर सफल आरोहण कर तिरंगा लहराया है। स्नो स्पाइडर ट्रैक एंड टूर एजेंसी के सहयोग से आयोजित इस अभियान में छह अधिकारियों एवं 18 कैडेटों सहित 28 लोग शामिल थे। मंगलवार को अभियान से लौटने के बाद मुख्य गाइड विष्णु सेमवाल ने बताया कि 12 जून को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) नई दिल्ली के 24 सदस्यों का दल टीम लीडर कर्नल धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में माउंट सेफी अभियान के लिए रवाना हुआ था। इस दल ने 21 जून तक हर्षिल में ही अभ्यास किया। इसके बाद 22 जून को सभी लोग गंगोत्री से भोजवासा, गोमुख होते हुए रक्तवन बेस कैंप पहुंचे। दल ने 29 जून की रात को चढ़ाई शुरू की और 30 जून की सुबह 6167 मीटर ऊंचे माउंट सैफी हिमशिखर पर आरोहण कर तिरंगा लहराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed