फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ओजरी डबरकोट में खतरा देखते हुए फिलहाल वाहनों की आवाजाही पर रोक

ओजरी डबरकोट में खतरा देखते हुए फिलहाल वाहनों की आवाजाही पर रोक

Mon, 02 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
ओजरी डबरकोट में खतरा देखते हुए फिलहाल वाहनों की आवाजाही पर रोक
बड़कोट (उत्तरकाशी)। ओजरी डबरकोट स्लिप जोन में भारी मशक्कत कर एनएच के अधिकारियों ने मलबा साफ कर यमुनोत्री हाईवे खोल तो दिया, लेकिन पहाड़ी से बोल्डर गिरने के खतरे को देखते हुए यहां वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। यमुनोत्री धाम की ओर जा रहे यात्रियों को ओजरी से तिर्खली-कुंसाला होते हुए चार किमी पैदल दूरी तय कर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते बुधवार से ओजरी डबरकोट वाले हिस्से में भूस्खलन का सिलसिला जारी रहने के कारण बीते छह दिन में यहां कुछ घंटे ही यातायात चल पाया। रविवार दोपहर को बिना बारिश के ही पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से हाईवे अवरुद्ध हो गया था। सोमवार को बारिश नहीं होने और बोल्डर नहीं गिरने पर एनएच के अधिकारियों ने मशीनों की मदद से मलबा साफ कर सुबह करीब दस बजे हाईवे खोल दिया। इस दौरान यमुनोत्री की ओर फंसे यात्री वाहनों को सुरक्षित बड़कोट की ओर से निकाला गया।
विज्ञापन

करीब तीन सौ मीटर लंबाई में पसरे ओजरी डबरकोट स्लिप जोन वाले हिस्से में रुक-रुक कर पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। यमुनोत्री की ओर जाने वाले तीर्थयात्री ओजरी में अपने वाहन छोड़कर तिर्खली, कुंसाला होते हुए करीब चार किमी पैदल दूरी तय कर दूसरी ओर से टैक्सी वाहनों से धाम की यात्रा पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लगाया उपेक्षा का शिकार
हनुमानचट्टी में हुई बैठक में क्षेत्र के ग्रामीणों ने सरकारी तंत्र पर यमुनोत्री धाम और गीठ बजरी क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस हिस्से में भूस्खलन से बीते साल भी एक माह तक यमुनोत्री धाम की यात्रा बाधित रही और इस बार भी ऐसा ही अंदेशा था। इसके बावजूद सरकार ने यहां वैकल्पिक इंतजाम नहीं किए। उन्होंने ओजरी डबरकोट स्लिप जोन के स्थायी उपचार और वैकल्पिक सड़क शीघ्र दुरुस्त नहीं कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर अरविंद रावत, विजय सिंह, बचन सिंह आदि मौजूद रहे।


कोट:
ओजरी डबरकोट में लगातार पत्थर गिरने के कारण यहां फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। खतरा टलने पर यातायात सुचारु की जाएगी। स्लाइड जोन के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
-धीरेंद्र गुप्ता, एई, राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed