{"_id":"5b3a5f4a4f1c1b8d518b4568","slug":"153055213810-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सेना के जवान समेत दो युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सेना के जवान समेत दो युवक गंभीर घायल
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ीसेरा के पास एक टैंपो-बाइक की टक्कर में बाइक सवार सेना का जवान और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टैंपो में सवार लोग चोटिल हुए। घटनास्थल से गुजर रहे डीएम ने घायलों को अपनी कार से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सिंगोट गांव निवासी भारतीय सेना में जवान विकास पुत्र नागचंद और उसका रिश्ते का भाई पंकज बाइक से गांव लौट रहे थे। सोमवार शाम करीब सवा चार बजे गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ीसेरा के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे टैंपो से टकरा गई। हादसे में विकास और पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टैंपों में सवार धीरेंद्र पंवार, उनकी पत्नी रामप्यारी देवी और बेटे अनीष एवं महेश को हल्की चोटें आयीं। हादसे के दौरान धनारी से लौट रहे डीएम डा. आशीष चौहान ने घायलों को अपनी कार से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को देहरादून रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आजकल छुट्टी पर घर आए हुए विकास ने अभी कुछ दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी और हादसे के वक्त उसने हेलमेट नहीं पहना था।