{"_id":"5b3a5edd4f1c1b1a5c8b4568","slug":"153055174819-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदार गंगा में शीघ्र पुल नहीं बनने पर आंदोलन करेंगे गड्डूगाड के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदार गंगा में शीघ्र पुल नहीं बनने पर आंदोलन करेंगे गड्डूगाड के ग्रामीण
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला (उत्तरकाशी)। मोरी की गड्डूगाड़ पट्टी में केदार गंगा पर स्थायी पुल का निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण जोखिमभरी आवाजाही करने को मजबूर हैं। बार-बार मांग और पूर्व में कई हादसों के बावजूद सुनवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने शीघ्र स्थायी पुल का निर्माण नहीं कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
देवजानी गांव के पूर्व प्रधान जयराम चौहान ने बताया कि गड्डूगाड़ पट्टी के देवजानी, जेवाणू, डांडा, कुमणाई, खिड़मी और रमाल गांव के ग्रामीणों को केदार गंगा नदी पार कर आवाजाही करनी पड़ती है। बरसात के दौरान नदी में पानी बढ़ने से खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान ग्रामीण नदी पर लकड़ी से कामचलाऊ पुल तैयार कर जोखिम के साथ आवाजाही करने को मजबूर होते हैं।
ग्रामीणों की मांग पर बीते साल लोनिवि ने यहां गार्डर पुल की डीपीआर तैयार की थी, लेकिन तब से पुल निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन में लंबित है। अब फिर से नदी में पानी बढ़ने पर ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र पुल स्वीकृत कराकर इसका निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञापन पर उपेंद्र सिंह, बृजमोहन सिंह, दीपक चौहान, नरेंद्र सिंह, अनिल पंवार आदि के हस्ताक्षर हैं।