फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ओजरी डबरकोट में बिना बारिश के पहाड़ से हो रही बोल्डरों की बरसात, यमुनोत्री हाईवे फिर बंद

ओजरी डबरकोट में बिना बारिश के पहाड़ से हो रही बोल्डरों की बरसात, यमुनोत्री हाईवे फिर बंद

Sun, 01 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
ओजरी डबरकोट में बिना बारिश के पहाड़ से हो रही बोल्डरों की बरसात, यमुनोत्री हाईवे फिर बंद
बड़कोट (उत्तरकाशी)। ओजरी डबरकोट स्लिप जोन यमुनोत्री हाईवे के लिए नासूर बन गया है। कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर दो बजे हाईवे पर यातायात बहाल हो पाया था, लेकिन रविवार दोपहर दो बजे बिना बारिश के ही पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने शुरू हो गए और यातायात ठप हो गया।
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर बीते साल अगस्त-सितंबर में ओजरी डबरकोट के पास सक्रिय हुआ भूस्खलन दिनों-दिन सिरदर्द बनता जा रहा है। शनिवार दोपहर दो बजे 22 घंटे बाद कड़ी मशक्कत से हाईवे खोला गया था, लेकिन रविवार दोपहर दो बजे हाईवे बोल्डर गिरने से फिर बंद हो गया। इससे यमुनोत्री की ओर गए करीब 100 यात्री जानकीचट्टी की ओर फंस गए। राजमार्ग निर्माण खंड के अधिकारी मशीनों से मलबा साफ कराकर यातायात बहाली के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन पहाड़ी से बोल्डर गिरने से यातायात सुचारु नहीं हो पाया। ऐसे में तीर्थयात्री तिर्खली कुंसाला होते हुए चार किमी दूरी पैदल तय कर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


दलदल में फंसने से तीर्थयात्री घायल
बड़कोट। दिल्ली के तीन तीर्थयात्री अपने वाहन से यमुनोत्री जा रहे थे। उनका वाहन ओजरी डबरकोट भूस्खलन के बीच दलदल में फंस गया था। जैसे ही यात्री वाहन से बाहर निकले, पहाड़ी से बोल्डर गिरने शुरू हो गए। बोल्डर की चपेट में आने से दिल्ली निवासी पीयूष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमाना किराया वसूल रहे टैक्सी चालक
ओजरी डबरकोट में भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध होने पर टैक्सी चालक खूब चांदी काट रहे हैं। बड़कोट से करीब 50 किमी दूर जानकीचट्टी का किराया 100 रुपये प्रति सवारी है। गीठ निवासी राकेेश सिंह ने बताया कि टैक्सी चालक बड़कोट से महज 26 किमी दूर ओजरी तक के ही 100 रुपये वसूल रहे हैं। भूस्खलन पार कर स्यानाचट्टी से जानकीचट्टी तक महज 14 किमी दूरी का किराया 70-80 रुपये वसूला जा रहा है। उत्तरप्रदेश के तीर्थयात्री अजय मोहन ने बताया कि स्यानाचट्टी से जानकीचट्टी तक की टैक्सी बुकिंग 1300 रुपये ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed