फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   खरसाड़ी-जेवाणू मोटर मार्ग की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

खरसाड़ी-जेवाणू मोटर मार्ग की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

Sat, 30 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खरसाड़ी-जेवाणू मोटर मार्ग की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग
पुरोला। खरसाड़ी-जेवाणू मोटर मार्ग के निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं एवं मुआवजा नहीं मिलने को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए निर्माणाधीन मोटर मार्ग की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मोरी ब्लॉक में पीएमजीएसवाई की ओर से बनाए जा रहे खरसाड़ी-जेवाणू मोटर मार्ग से हो रही परेशानी को लेकर ग्रामीणों में रोष है। पूर्व प्रधान जयराम चौहान ने कहा कि मोटर मार्ग के प्रथम चरण का कार्य पूरा होने के बाद भी विभाग ने ग्रामीणों को मुआवजा नहीं दिया है। वहीं मोटर मार्ग का निर्माण जेवाणू गांव तक होना था, लेकिन विभाग ने गांव से दो किमी पहले तक ही घटिया गुणवत्ता का कार्य कर इतिश्री कर दी है। साथ ही निर्माण में बरती गई लापरवाही के कारण उपरी कुमणाई गांव के पेयजल स्रोत का रास्ता ध्वस्त हो गया है, जिससे करीब 100 परिवारों को पानी लाने में दिक्कत है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मोटर मार्ग की उच्चस्तरीय जांच कराने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन और भूख हड़ताल की चेतावनी दी। पत्र भेजने वालों में जयवीर, विजय, परशुराम, दीपक आदि शामिल थे। वहीं ईई शिव नारायण सिंह का कहना है कि ग्रामीणों के प्रतिकर का शीघ्र भुगतान किया जाएगा, जहां कहीं भी भूस्खलन हो रहा है वहां पर सुरक्षा दीवार बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed