{"_id":"5b37bc3d4f1c1bb1508b5478","slug":"15303793257-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से बच्चा हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से बच्चा हुआ घायल
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। गंगोत्री हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर किया गया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
थानाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि कैंथोगी गांव निवासी मनोज महंत अपने बेटे सुजल और अन्य परिजनों के साथ शनिवार को चारधाम यात्रा से लौट रहे थे। इस बीच शाम करीब छह बजे सभी लोग नगुण में गंगोत्री हाईवे के किनारे एक प्राकृतिक जलस्रोत पर पानी पीने के लिए रुके। इस दौरान पांच वर्षीय सुजल पीछे से आ रहे एक टैक्सी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचे, जहां डाक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया।