फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे समेत अन्य सड़कों पर भारी पड़ी मानसून की पहली बारिश

यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे समेत अन्य सड़कों पर भारी पड़ी मानसून की पहली बारिश

Fri, 29 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे समेत अन्य सड़कों पर भारी पड़ी मानसून की पहली बारिश
उत्तरकाशी। बृहस्पतिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन सक्रिय होने से गंगोत्री एवं यमुनोत्री हाईवे सहित जनपद की के आधा दर्जन मोटर मार्ग घंटों बाधित रहे। गंगोत्री हाईवे समेत अधिकांश सड़कों पर शुक्रवार सुबह तक यातायात बहाल कर लिया गया, लेकिन ओजरी-डबरकोट स्लाइड जोन से लगातार मलबा पत्थर गिरने के कारण यमुनोत्री हाईवे शुक्रवार शाम चार बजे कुछ देर के लिए खुला और फिर अवरुद्ध हो गया था, जिसे बीआरओ ने शाम छह बजे खोल दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात हुई बारिश से गंगोत्री हाईवे धरासू बैंड, हेलगूगाड़ एवं डबराणी में भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया। बीआरओ ने मशीनें लगाकर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे यातायात बहाल किया। यमुनोत्री हाईवे के लिए नासूर बने ओजरी डबरकोट में पहाड़ी से बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी रहने के कारण हाईवे अवरुद्ध हो गया था। हालांकि इस बीच शाम करीब चार बजे कुछ देर के लिए मलबा हटाकर जोखिम के बीच कुछ वाहन पास कराए गए, लेकिन फिर से बोल्डर गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया था, जिससे स्लाइड जोन के दोनों ओर करीब 30 वाहनों में करीब तीन सौ यात्री फंसे रहे। हालांकि बीआरओ ने देर शाम हाईवे पर यातायात अवरुद्ध कर दिया था।
विज्ञापन

यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे के अलावा बृहस्पतिवार देर रात हुई बारिश से ज्ञानसू-साल्ड, जोगत-धरासू, सांकरी-जखोल एवं बरनाली-जौंकाणी मोटर मार्ग भी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुई। सड़कों पर शुक्रवार सुबह करीब 11-12 बजे यातायात बहाल हो पाया। मानसून सीजन में आने वाले दिनों में बारिश की आशंका के चलते यात्रा मार्ग के साथ ही अन्य मोटर मार्ग पर अवरुद्ध होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
अतिवृष्टि में भूस्खलन सक्रिय होने के कारण यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत कुछ अन्य सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हुआ था। संबंधित विभागों को मौके पर मशीनें तैनात रखकर शीघ्र यातायात बहाली के निर्देश दिए गए हैं। गंगोत्री हाईवे अब खुला है, जबकि ओजरी डबरकोट वाले हिस्से में यमुनोत्री हाईवे पर शीघ्र यातायात बहाली के प्रयास चल रहे हैं।
डा. आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed