{"_id":"5b3512b44f1c1b6c4d8b918b","slug":"15302048523-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग विवाद को लेकर एसपी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग विवाद को लेकर एसपी ने दिए जांच के आदेश
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट। संदिग्ध वाहन की चेकिंग को लेकर पुलिस एवं वन कर्मियों के बीच हुए विवाद को लेकर एसपी ददनपाल ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सीओ जीएल कोहली को संदिग्ध वाहन सहित पूरे विवाद की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार देर रात को हनुमान चट्टी के निकट एक संदिग्ध वाहन की चेकिंग को लेकर वन कर्मियों और पुलिस के जवानों के बीच विवाद हुआ था। वन कर्मचारी जड़ीबूटियों की तस्करी की सूचना पर वाहन की तलाशी करना चाह रहे थे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें चेकिंग करने से रोक दिया था। वन कर्मियों ने वाहन में करीब 20 पेटियां शराब और कुछ अवैध सामान होने का शक भी जताया था, लेकिन चालक द्वारा वाहन लेकर भाग जाने से उसमें मौजूद सामान का पता नहीं चल सका। उधर, इस पूरे विवाद की सूचना अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद एसपी ददनपाल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीओ जीएल कोहली को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए संदिग्ध वाहन को पकड़ने एवं वनकर्मियों के साथ हुए विवाद की जांच करने को कहा है।