{"_id":"5b3512b24f1c1b315d8b7b07","slug":"153020485020-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवराणा मेले में रूद्रेश्वर देवता के दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवराणा मेले में रूद्रेश्वर देवता के दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। रर्वाइं घाटी के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव के अपने भक्तों के बीच पहुंचने पर देवलसारी गांव में देवराणा मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पौराणिक मान्यता के अनुसार देवता के पश्वा ने लकड़ी के शेर की पीठ पर चढ़कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया, जिसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन में लोकनृत्य किया।
बृहस्पतिवार को रुद्रेश्वर महादेव की डोली के देवलसारी गांव पहुंचने पर देवराणा मेला मनाया गया। मेले में रवाईं घाटी सहित खाटल, कमल सिराई, जौनसार, बावर आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों पहुंचे। इस दौरान पौराणिक मान्यता का अनुसरण करते हुए देवता के पश्वा ने मंदिर के ऊपर बने लकड़ी के शेर की पीठ में चढ़कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया, जिसके बाद देवता को दूध से स्नान कराकर पूरे रीति-रिवाज से अभिषेक किया गया। वहीं गढ़ के हुडकी बाजगी पुलम दास ने रुद्रेश्वर देवता के जन्म का वृत्तांत सुनाया। इस अवसर पर सभी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं, रणसिंगा आदि वाद्य यंत्रों की धुन पर मनमोहक लोकनृत्य किया। मेला समापन के बाद शुक्रवार से रुद्रेश्वर देवता सभी गांवों का भ्रमण कर अपने भक्तों को आशीर्वाद देंगे। मेले में देवराणा मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन परमार, सकल चंद रावत, जयेंद्र राणा, धर्म सिंह राणा, फूलक सिंह, गजेंद्र नौटियाल, विजय सिंह रावत, अर्जुन रावत, अजब सिंह रावत आदि मौजूद थे।