{"_id":"5b33c5ed4f1c1b6a4d8b8ce3","slug":"15301196614compat-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईक और स्कूटी की भिड़ंत में एक नाबालिग युवती की मौत, चार अन्य घायल-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईक और स्कूटी की भिड़ंत में एक नाबालिग युवती की मौत, चार अन्य घायल-compat
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में एक किशोरी की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर होने से उसे देहरादून रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को गंगोरी निवासी सिमरन (14 वर्ष), आलोक (13 वर्ष) और नेताला निवासी नितिन मिनान (18) स्कूटी से उत्तरकाशी से गंगोरी की तरफ जा रहे थे और चिनाखोली निवासी राजेश (27 वर्ष) व लदाड़ी निवासी मानवेंद्र (21) बाइक से विपरीत दिशा से आ रहे थे। गंगोरी के निकट संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहन एक दूसरे से जा टकराए। दुर्घटना में स्कूटी पर सवार सिमरन व नितिन और बाइक पर सवार राजेश व मानवेंद्र घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान सिमरन पुत्री किशोर की मौत हो गई, जबकि मानवेंद्र के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे देहरादून रेफर कर दिया गया है। अन्य तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ महादेव उनियाल ने बताया कि स्कूटी चालक नितिन और बाइक चालक मानवेंद्र ने हेलमेट नहीं पहना था।