फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   नालूपाणी में कचड़ू देवता के मंदिर में हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

नालूपाणी में कचड़ू देवता के मंदिर में हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 25 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नालूपाणी में कचड़ू देवता के मंदिर में हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
उत्तरकाशी। नालूपाणी में डुंडा क्षेत्र के आराध्य कचड़ू देवता के मंदिर का निर्माण कर इसमें देवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन

यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के सहयोग से नालूपाणी में कचड़ू देवता के मंदिर का निर्माण कराया गया। सोमवार को शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान के साथ मंदिर में कचड़ू देवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कचड़ू देवता के भक्त देवेंद्र नेगी ने बताया कि बीते कई दशकों से यहां कचड़ू देवता की लिंग के रूप में पूजा होती थी। पहली बार अष्टधातु एवं पीतल से देवता की मूर्ति का निर्माण कराकर यह प्राण प्रतिष्ठा की गई है। गंगोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले यात्री भी यहां कचड़ू देवता की पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे। अनुष्ठान के दौरान मंदिर के पास फूल एवं छायादार पेड़ों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर जयप्रकाश राणा, संजीव उप्पल, लक्ष्मण सिंह परमार, सोबत सिंह, प्रताप रावत, राजदीप परमार, भरत सिंह नेगी, बंटी नेगी, अनिल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed