{"_id":"5b3123d44f1c1b684d8b8680","slug":"152994709311-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेखलावासियों ने की गदेरे से कचरा डंपिंग जोन हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेखलावासियों ने की गदेरे से कचरा डंपिंग जोन हटाने की मांग
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। तेखला गदेरे में बना कचरा डंपिंग जोन निकटवर्ती बस्ती के लिए नासूर बनता जा रहा है। निकटवर्ती बस्ती में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का कारण बनने के साथ ही यह कचरा बरसात में बहकर गंगा भागीरथी को प्रदूषित कर रहा है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर तेखला गदेरे से कचरा डंपिंग जोन हटाने की मांग करते हुए एक माह में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सालों से नगर का सारा कचरा तेखला गदेरे में डंप किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने पूर्व में कई बार इसका विरोध किया, लेकिन वर्ष 2014 में ग्रामीणों के विरोध के चलते करीब छह माह तक यहां कचरा नहीं उड़ेला जा सका था। तब प्रशासन एवं पालिका के साथ हुए समझौते में तीन माह के भीतर नगर के प्रत्येक वार्ड में अलग-अलग कचरा निस्तारण के इंतजाम करने की बात हुई थी। चार साल बीते लेकिन कचरा अब भी तेखला गदेरे में ही डंप किया जा रहा है। इससे खिन्न क्षेत्र की महिला किसान विकास समिति की अध्यक्ष पवना देवी, सुभाष भट्ट, राजेंद्र चौहान, दलवीर सिंह आदि ने सोमवार को डीएम एवं पालिका के प्रशासक को पत्र लिखकर तेखला गदेरे से कचरा डंपिंग जोन हटाने की मांग की। उन्होंने एक माह के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।