फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सरेआम फायर झौंकने वाले युवक को पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार

सरेआम फायर झौंकने वाले युवक को पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार

Sun, 24 Jun 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
सरेआम फायर झौंकने वाले युवक को पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार
उत्तरकाशी। बस अड्डे पर एक व्यापारी पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंक कर फरार हुए युवक को पुलिस ने पांच दिन बाद देहरादून रेलवे स्टेशन से धर दबोच लिया। रविवार को उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर 30 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए हैं। फिलहाल उसकी तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक की पिस्टल कब्जे में लेकर पुलिस ने उसका शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते 19 जून को बस अड्डे पर सिगरेट खरीद के दौरान हुए मामूली विवाद पर जोशियाड़ा निवासी मुकेश नाथ ने एक व्यापारी यशपाल भंडारी और उसके पुत्र देवराज पर पिस्टल तानकर फायर झोंक दिया था। हालांकि गोली चलने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 307, 323, 504 और 30 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी घटना वाली रात से ही फरार चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर जगह-जगह दबिश दी जा रही थी। साथ ही उसके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन भी ट्रेस की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार सुबह करीब छह बजे आरोपी युवक को देहरादून रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को ही उसे उत्तरकाशी लाकर सीजेएम मिथिलेश झा के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 30 जून तक न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेजने के आदेश हुए। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि आरोपी युवक की पिस्टल कब्जे में लेकर उसका शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। युवक को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई मनीषा नेगी एवं राजेंद्र नेगी तथा कांस्टेबल ओसाफ खान, राहुल नौटियाल, सुनील मैठाणी एवं सपना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed