{"_id":"5b2fcda74f1c1bc5628b6d82","slug":"15298594967-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राइंका गेंवला में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला जज एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष डीपी गैरोला की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर रविवार को डुंडा ब्लॉक के राइंका गेंवला में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव हेमंत सिंह ने बताया कि नालसा का उद्देश्य हर व्यक्ति को न्याय दिलाना है। इसके तहत गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को कानूनी लड़ाई के लिए निशुल्क अधिवक्ता भी प्रदान किए जाते हैं। शिविर के अंत में प्राधिकरण के तहत ग्रामीणों को निशुल्क कानूनी सलाह पुस्तिका का भी वितरण किया गया। शिविर में मिथलेश झा, अभिषेक श्रीवास्तव, मोहम्मद आरिफ, गोपाल राणा, अनिल रमोला, देवेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।