{"_id":"5b27e8764f1c1bf16e8b8826","slug":"15293420738-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सीजन में जोशियाड़ा बैराज झील में बंद रहेगा नौकायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून सीजन में जोशियाड़ा बैराज झील में बंद रहेगा नौकायन
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला प्रशासन ने मानसून सीजन में जोखिम को देखते हुए जोशियाड़ा बैराज झील में नावों का संचालन बंद करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि झील के किनारे तैरते प्लेटफार्म पर कैफे ऑन द वेव्स रेस्टोरेंट सतर्कता के साथ चलता रहेगा।
रविवार को डीएम डा. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। बैठक में जल विद्युत निगम के अधिकारियों ने विद्युत उत्पादन के दौरान झील के जलस्तर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसून सीजन में गंगा भागीरथी में ज्यादा गाद आने पर फ्लशिंग कर इसे बहाना पड़ता है, जिससे झील का जलस्तर असमान बना रहता है। इस मौके पर एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जयप्रकाश पंवार आदि मौजूद रहे।