{"_id":"5b27e8654f1c1bf16e8b8823","slug":"152934205614-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी में बहे किशोर का नहीं चल पाया पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी में बहे किशोर का नहीं चल पाया पता
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव। शनिवार को डामटा के पास से यमुना नदी में बहे किशोर का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस एवं एसडीआरएफ के गोताखोरों ने रविवार को भी यमुना नदी को खंगाला, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
शनिवार को कोटा गांव में मेले में शामिल होने आया उपरोली चकराता निवासी सुल्तान खन्ना का 15 वर्षीय पुत्र अमन तैरकर यमुना नदी पार करने के प्रयास में बह गया था। शनिवार के बाद रविवार को भी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम व गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान जारी रखा, लेकिन अमन का कुछ पता नहीं चल पाया। डामटा चौकी इंचार्ज संजय रावत ने बताया कि गोताखोरों ने घटना स्थल से नीचे की ओर दस किमी हिस्से में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। खोजबीन अभियान अभी जारी है।